फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बाढ़ पीड़ितों के लिए बागेश्वर धाम समिति पंचकूला ने भेजी राहत सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बेघर हुए हजारों परिवार बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे कठिन समय में बागेश्वर धाम समिति पंचकूला ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया है। समिति ने राहत सामग्री से भरी एक पिकअप वैन पंजाब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की गई। इस राहत सामग्री में कंबल, मच्छरदानी, दवाइयां, पीने के पानी कि बोतल और दूध के पैकेट शामिल हैं।
विज्ञापन

ममता शर्मा ने कहा कि समिति के कुछ सदस्य भी पिकअप वैन के साथ पंजाब रवाना हुए हैं। वे मौके पर जाकर पीड़ितों की सेवा करेंगे और उनकी जरूरतों को समझते हुए हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों कि खुलकर मदद करनी चाहिए चाहिए। जरूरत पड़ने पर आगे भी सहायता भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें