फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अवैध शराब तस्करी में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 200 पव्वे शराब के बरामद किया है। आरोपी की पहचान चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है। एमडीसी पुलिस थाना इंचार्ज वीरेंद्र नैन ने बताया कि गांधी काॅलोनी में एक युवक द्वारा अवैध तौर पर चंडीगढ़ से शराब लाकर बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर रेड कर आरोपी को हिरासत में लिया और चेकिंग की तो उससे 200 शराब के पव्वे बरामद हुए। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से चंडीगढ़ से शराब लाकर पंचकूला के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें