फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलसेल में बैग बेचने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। होलसेल रेट में स्कूल बैग बेचने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीमाजरा निवासी कर्ण के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से से एक लाख पच्चीस हजार कैश, तीस हजार के ब्रांडेड कपडे़ और पंद्रह हजार का मोबाइल बरामद किया है। मनीमाजरा थाना पुलिस आरोपी को वीरवार कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कैथल निवासी स्कूल बैग व्यापारी कमल अग्रवाल अपने भाई के साथ मंगलवार को मनसा देवी में माथा टेकने के लिए आया था। मनसा देवी में माथा टेकने के बाद दोनों भाई अपनी कार में घर वापसी कर रहे थे। मनीमाजरा बस स्टैंड के पास पहुंचने पर देखा कि स्कूल बैग की होलसेल की दुकानें है। उन्हें लगा कि वह बेहतर दामों पर होलसेल में बैग खरीद सकते हैं। बाजार में एक व्यक्ति से बात किया तो कमल को बताया कि वह भी स्कूल बैग का व्यापारी है। कमल और उसके भाई को बातों में लगा कर वह उन्हें जीरकपुर के एक बैग गोदाम में लेकर आया और उन्हें स्कूल बैग दिखा कर उसके दाम बताए। इसके बाद वे 2 लाख रुपये के बैग उससे खरीदने के लिए राजी हो गए। इसके बाद मनीमाजरा वापस पहुंचने पर कमल ने उस युवक को एक लाख रुपये नकद दिए, जबकि एक लाख उसे वहां स्थित एक बैंक में से निकलवा कर दे दिए। युवक ने उन्हें बताया कि यह 2 लाख रुपये वह गोदाम के मालिक को पकड़ा देगा, जिससे कल ही बैग उनके पास कैथल में पहुंचा दिए जाएंगे। कमल और उसके भाई के साथ वह मनीमाजरा से हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पहुंचा। इस दौरान युवक ने कमल से कहा कि कार में बैग गोदाम मालिक बैठा है। वह उसे 2 लाख रुपये देकर वापस आ रहा है, लेकिन वह वापस नहीं लौटा, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी रणजीत सिंह की अगुवाई में आरोपी करन की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें