पंचकूला। सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर-3, पंचकूला में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष तजिंद्र गुप्ता टोनी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में नई ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।
तजिंद्र गुप्ता ने बताया कि यह पहल राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी शामिल हुए और माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर लक्की गोयल, अमित गोयल, अनीश अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, संदीप कुमार, दीपक स्याल सहित कोच और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी ने सामूहिक प्रयासों की सराहना की।