पंचकूला। शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन की ओर से जेईई और नीट परीक्षा के लिए सुपर-100 और बुनियाद के खंड स्तरीय एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 4 दिसंबर को सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-12ए में किया जाएगा।
पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक ने बताया कि कार्यक्रम में आठवीं, नौवीं और दसवीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ-साथ उनके फार्म भी भरे जाएंगे।
सुपर-100 के लिए विद्यार्थी 9 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन योग्य विद्यार्थी वे हैं जो वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं और फरवरी-मार्च 2026 में परीक्षा देंगे। इसके लिए न्यूनतम 60 फीसदी अंक आवश्यक हैं। सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। मिशन बुनियाद के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और इसके लिए विद्यार्थी 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।