फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बेतरतीब तरीके से खड़े ऑटो, एंबुलेंस को 18 मिनट में मिला रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। कमेटी चौक व उसके साथ लगती गलियों में बेतरतीब तरीके से ऑटो खड़े होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। स्कूली बच्चों की छुट्टी व शाम के समय यहां हालात और भी खराब हो जाते हैं। इसके चलते वाहन चालकों के साथ-साथ राहगीरों का भी निकलना मुश्किल हो जाता है। शहर के मेन पॉइंट पर भी जाम लगा रहता है। ट्रैफिक पुलिस के जवान इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी नरेश धीमान ने बताया कि रविवार को नगर परिषद के साथ लगती गली में एंबुलेंस मरीज को लेने के लिए पहुंची थी, मरीज के बैठने के बाद जैसे ही एंबुलेंस गली से बाहर निकलने लगी तो गली के अंदर एक ऑटो बेतरतीब तरीके से खड़ा हुआ था। इसके चलते एंबुलेंस गली से 18 मिनट तक खड़ी रही और गली से बाहर नहीं निकल पाई। एंबुलेंस में बैठे सहायक और मरीज के तिमारदार काफी देर तक उक्त ऑटो के चालक का पता करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं लग पाया। इसके बाद आसपास खड़े वाहनों को यहां-वहां कर एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।
विज्ञापन




समस्या का नहीं हुआ कोई समाधान

स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कई बार पुलिस से ऑटो हटवाने या उन्हें व्यवस्थित तरीके से खड़े करवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। लोगों की शिकायत पर पुलिस वाहनों को हटवाती है लेकिन एक-दो दिन बाद फिर वही स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन


कोट



मामला संज्ञान में आ गया है, ऐसे ऑटो चालकों पर नकेल कसी जाएगी। - नरेंद्र कुमार, ट्रैफिक एसएचओ सुरजपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें