फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः ऑटो चालकों ने तीन गुना किया किराया, एसटीए ने कहा- लोग करें शिकायत, करेंगे कार्रवाई

Sat, 08 Feb 2020 01:14 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) के आदेशों को शहर के ऑटो चालक खुलेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। एसटीए के निर्देशों के बावजूद ऑटो चालकों की मनमानी जारी है। ऑटो चालक लोगों से दो से तीन गुना किराया वसूल रहे हैं। वहीं, ऑटो चालकों का कहना है कि पुलिस और एसटीए की तरफ से उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर एसटीए ने ऑटो यूनियन के साथ एक बैठक कर लोगों से तय किराया लेने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद ऑटो चालकों की मनमर्जी जारी है। लोगों से खुद तय किराया ही वसूल रहे हैं। इन शिकायतों को देखते हुए एसटीए अब सख्त हो गया है।

एसटीए के सेक्रेटरी हरजीत सिंह संधू ने कहा है कि अगर किसी से भी प्रशासन की ओर से तय दामों से ज्यादा कोई ऑटो चालक वसूलता है तो वह एसटीए को शिकायत करें। संबंधित ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ऑटो यूनियन के साथ बैठक भी की थी, उसमें उन्होंने कहा था कि वह ज्यादा किराया नहीं वसूल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के रवैये से ऑटो चालक परेशान

हिंद ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस ऑटो चालकों को जानबूझकर परेशान कर रही है। उन्हें ठीक से काम नहीं करने दिया जा रहा है। सभी कागज पूरे होने के बावजूद ऑटो चालकों का चालान काटा जा रहा है। उनके साथ बदतमीजी की जा रही है। यह सब ऑटो चालकों पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस सड़क के किनारे से सवारियां बैठाने नहीं दे रही है, ऐसा करने पर शुक्रवार को कई ऑटो चालकों के चालान काटे गए। अगर चालक सड़क किनारे से सवारी न बैठाए तो कहां से बैठाए, इसको लेकर चंडीगढ़ पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। उनका कहना है कि चंडीगढ़ पुलिस व एसटीए की तरफ से ऑटो चालकों के लिए कहीं भी बोर्ड नहीं लगाया गया है।

चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से तय किराया
चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से लागू किए आदेशों के तहत ऑटो चालक मीटर के अनुसार ही किराया वसूल सकता है। इसके लिए पहले किलोमीटर के लिए 14 रुपये और फिर उसके बाद प्रत्येक किमी के लिए 7 रुपये तय किए गए हैं। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच 25 प्रतिशत किराया बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा 10 रुपये प्रति घंटे वेटिंग चार्जेस के तौर पर ले सकते हैं।

यहां करें शिकायत
अगर किसी भी यात्री से ऑटो चालक तय दामों से ज्यादा रुपये मांगता है तो वह स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के नंबर 0172-2700159 और ईमेल sta18-chd@nic.in पर शिकायत दे सकते हैं।
कुछ दिनों पहले ऑटो यूनियन के साथ बैठक की है। वे स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के आदेशों के अनुसार ही किराया वसूल रहे हैं, लेकिन अगर कोई ऑटो चालक ज्यादा पैसे वसूल रहा है तो लोग एसटीए को फोन कर और ईमेल के माध्यम से शिकायत दे सकते हैं। ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - हरजीत सिंह संधू, सेक्रेटरी, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें