फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को ऑडी कार चालक टक्कर मारकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 में एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-5 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार बेला विस्टा चौक सेक्टर-5 की तरफ से आई। कार चालक ने पैदल जा रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी राजकुमार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एसपीओ राजकुमार दूर जाकर गिरे। आरोपी कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों ने कार का नंबर नोट कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायल एसपीओ का अभी उपचार चल रहा है। उसका सीटी स्कैन किया गया है। पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें