फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई नर्सिंग स्टाफ की गुहार, ड्यूटी दे रहा फफोले अब तो दया करो, कोविड वार्ड में लगातार तीन महीने तक ड्यूटी में लगाए जाने के विरोध में उतरा नर्सिंग स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई नर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन जनरल बॉडी की सोमवार को बैठक हुई। पदाधिकारियों ने ऑनलाइन मीटिंग कर लंबित मांगों और नर्सिंग स्टाफ की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने पीजीआई प्रशासन से नर्सिंग स्टाफ पर दया बरतने की गुहार लगाई। पदाधिकारियों ने पीजीआई प्रशासन की ओर से आगामी 3 महीनों के लिए कोविड-वार्ड में ड्यूटी के लिए जारी लिस्ट को गलत बताया है। एसोसिएशन की अध्यक्ष हीतिका ठाकुर और जनरल सेक्रेटरी सत्यवीर सिंह डागर ने ड्यूटी लिस्ट को गलत बताते हुए इसमें संशोधन की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना है कि नर्सिंग ऑफिसर पर वैसे ही काफी जिम्मेदारियां और वर्क लोड है। ऐसे में 3 महीने तक लगातार कोविड-वार्ड में ड्यूटी करने से उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में 7 दिन की ड्यूटी के बाद नर्सिंग स्टाफ को 7 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाता है। उसके बाद उसकी नॉन कोविड एरिया में ड्यूटी लगाई जाती है। ऐसा होने से स्टाफ तनाव मुक्त रहता है, लेकिन नई ड्यूटी लिस्ट से स्थिति बेहद दयनीय हो जाएगी। मौजूदा समय में 7 दिन की ड्यूटी के दौरान ही पीपीई किट और मास्क के कारण स्टाफ के चेहरे पर फफोले निकल रहे हैं। ऐसे में लगातार तीन महीने तक ड्यूटी करने पर स्थिति क्या होगी, इसका अनुमान लगाया जा सकता है। उनका कहना है कि इस तरह के आदेश जारी कर नर्सिंग स्टाफ के साथ अन्याय किया जा रहा है। अगर इस तरह के आदेशों को वापस नहीं लिया गया तो 9 सितंबर को पीजीआई नर्सिंग स्टाफ एमएस ऑफिस का घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें