फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद की मौत को गैंगवार का मामला बताने की कोशिश निंदनीय: मजीठिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमृतसर पुलिस द्वारा अकाली पार्षद हरजिंदर सिंह के कत्ल को गैंगवार का मामला बताने की कोशिश करने की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्यारे स्थानीय पुलिस और जंडियाला गुरु से आप विधायक हरभजन सिंह ईटीओ के सक्रिय समर्थन से नकली शराब और ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे।
एक प्रेस वार्ता में मजीठिया ने पुलिस की इस बात पर उपहास करते हुए कि उसने आठ घंटे में कत्ल का मामला सुलझा लिया है। उन्होंने कहा कि 19 फरवरी को जब हरजिंदर पर हमला हुआ था, तब पुलिस कहां थी? उन्हीं लोगों ने उनके आवास पर सात मिनट तक गोलियां चलाई, पुलिस ने कुछ नही किया, यहां तक कि अकाली पार्षद हरजिंदर की एसएचओ हरचंद सिंह से लगाई गई गुहार बेकार साबित हुई, क्योंकि उन्होने कहा कि आप विधायक के दबाव के कारण वह कुछ नही कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजीठिया ने हरजिंदर सिंह को आप नेताओं और गैंगस्टरों की मिलीभगत का शिकार बताते हुए कहा कि अगर पुलिस ने हरजिंदर सिंह द्वारा जंडियाला गुरु के सब इंस्पेक्टर से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक दी गई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की होती तो वह जिंदा होते। उन्होने बताया कि कैसे आरोपियों ने हरजिंदर पर गोली चलाने का श्रेय लिया, फिर भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई। मजीठिया ने बताया कि इस महीने शहर में 30 से भी ज्यादा लोगों की हत्या हो गई। जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें