फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने लूटपाट की योजना बना रहे गिरोह के पांच आरोपियों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
थाना सदर कोटकपूरा के एसएचओ चमकौर सिंह की निगरानी में एएसआई सुखचैन सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक गिरोह के आरोपी तेजधार हथियारों के साथ गांव पंजगराई कलां के सिवियां रोड के पास लूट की फिराक में बैठे हैं। पुलिस ने बताई गई जगह पर दबिश देकर गिरोह के पांच आरोपियों को खंडा, किरपान, पाइप, रॉड व सरिये सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान गांव बीड़ सिखां वाला निवासी दविंदर सिंह, बोहड़ सिंह, गांव जीवनवाला निवासी हरदीप सिंह दीपी, गांव वांदर जटाना निवासी लखवीर सिंह उर्फ गगनदीप और गांव दुयारेआना निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लाभा के रूप में हुई। आरोपियाें के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। डीएसपी जतिंदर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से एक के खिलाफ पहले भी चोरी का केस दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें