फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खैर की लकड़ी चोरी करने से रोकने पर टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। खैर के पेड़ काटकर लकड़ी को पिकअप में लोड कर ले जा रहे आरोपियों को जब वन विभाग कर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने वन कर्मियों पर ही पिकअप चढ़ाने की कोशिश की। हालांकि वनकर्मियों ने एक ओर छलांग लगाकर खुद को बचाया और फिर पिकअप को रुकवाकर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

देवेंद्र वन राजिक अधिकारी ने शिकायत में बताया कि एचएमटी क्षेत्र में उन्हें खैर के पेड़ों की अवैध कटाई की खबर मिली थी। जिस पर कार्रवाई के लिए पिंजौर व कालका रेंज का स्टॉफ उस क्षेत्र में पहुंचा।
रविवार सुबह करीब 6 बजे एक पिकअप जंगल में पहुंची। उसमें से छह-सात लोग उतरकर पहले से काटे गए खैर के पेड़ों को पिकअप में लोड करने लगे। मौके पर कालका व पिंजौर के स्टाफ दीपक कुमार वन रक्षक, बसंत कुमार वन रक्षक, तेजवीर वन दरोगा, अनिल कुमार वन दरोगा ने उस गाड़ी के पास जाकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की। इस पर चोरों ने कटे पेड़ों को पिकअप में लोड करना छोड़कर पिकअप को स्टार्ट किया और भगाने लगे। उसे रुकवाने की कोशिश करने पर कर्मचारियों पर ही चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने किसी तरह से जंगल की तरफ छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पिकअप के दोनों ओर वन कर्मियों ने अपनी गाड़ी लगा कर उसे वहां से जाने से रोका। हालांकि सात आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए।
मौके पर जांच में पता चला कि आरोपियों की ओर से खैर के 21 पेड़ काटे गए थे जिनकी लकड़ी गाड़ी में और आसपास पड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें