संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे घायल कर दिया। भैणी मियां खां थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बलजिंदर सिंह निवासी गुनोपुर ने बताया कि वह अपनी मां अमरजीत कौर के साथ नजदीक अनाज मंडी गुनोपुर में अपनी जमीन से पशुओं के लिए चारा काट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर और उसकी मां पर दस्ती हथियारों हमला कर उन्हें घायल कर दिया। एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह और चरणजीत सिंह निवासी गुनोपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।