फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया गेम्स में दमखम दिखाने को एथलेटिक्स के खिलाड़ी बहा रहे पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। आगामी चार से 13 जून तक आयोजित होने वाले चौथे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें दमखम दिखाने वाले खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए सेक्टर-तीन के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शिविर लगाया जा रहा है। इसमें एथलेटिक्स से जुड़े खिलाड़ी सुबह और शाम खेल मैदान में पसीना बहा रहे हैं। यहां अभी 55 में से महज 20 खिलाड़ी ही हिस्सा ले रहे हैं, क्योंकि बाकी खिलाड़ी दो से चार जून तक गुजरात में आयोजित होने वाले अंडर-12 यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। इस चैंपियनशिप के बाद प्रदेश भर के सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी एथलेटीक कोच विक्रम चौधरी ने दी है।
विज्ञापन


Koo App

4 जून से 13 जून 2022 तक #हरियाणा में ’खेलों का महाकुंभ’ #KheloIndiaYouthGames2021 होने जा रहे हैं। इन खेलों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें। आपकी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी इन खेलों को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। #Haryana #DIPRHaryana

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 23 May 2022



सात से नौ जून तक मैदान में उतरेंगे एथलेटिक्स खिलाड़ी
सात से नौ जून तक एथलेटिक्स के 55 खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इनमें अभी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 20 खिलाड़ी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए आयोजित अभ्यास शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें नरेश और विनीत हैमर थ्रो, कपिल 200 और 400 मीटर दौड़, जितेंद्र पोल वाल्ट, हिमांशु लान्ग जंप, सुजीत ज्वेलिन थ्रो, मोहित वन टेन मीटर हर्डल रेस, आयुष 100 और 200 मीटर दौड़ में, नवदीप 3000 मीटर दौड़ में, मिथलेश शाटपुट, तनुज पोल वाल्ट, नवीन 100 मीटर दौड़, छोटू ट्रिपल जंप, विजय 800 मीटर दौड़, प्रतिक हैमर थ्रो, ललीता 1500 मीटर दौड़, हिमांशी ज्वेलिन थ्रो, यशिका डिस्कस थ्रो, हेमा ट्रिपल जंप खेल में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें