फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गौरी शंकर मंदिर में 500 महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया करवा चौथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में कार्तिक कथा और पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने मांगा सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। गौरी शंकर मंदिर सेक्टर-17 में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। व्रत से एक दिन पहले मंदिर सभा की ओर से आसपास के सेक्टरों की महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह नौ बजे से रात 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में करीब 500 महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए मंदिर सभा की ओर से सात कन्याओं की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


करवा चौथ के दिन सुबह मंदिर में महिलाओं ने कार्तिक कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पंडित पंकज मिश्रा ने कार्तिक माहात्म्य की कथा सुनाई। महिलाओं ने श्रद्धा भाव से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शाम को व्रत कथा के बाद मंदिर में उपस्थित महिलाओं और कन्याओं को प्रसाद के रूप में अच्छी गुणवत्ता वाली बिंदी भेंट की गई। मंदिर के प्रधान परवेश बंसल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें