फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेमीफाइनल में एस्ट्रोनॉट्स इलेवन की धमाकेदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
यंग गन्स को 80 रन से हराया, कप्तान जगन्न पंडित बने मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विल टू विन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में एस्ट्रोनॉट्स इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग गन्स को 80 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एस्ट्रोनॉट्स इलेवन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 228 रन बनाए। टीम के कप्तान जगन्न पंडित ने 81 रन की शानदार पारी खेली, जबकि राज ने 31 रन का योगदान दिया। यंग गन्स की ओर से पुनीत और हिमांशु ने 2-2 विकेट लिए।
विज्ञापन

229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग गन्स की टीम दबाव में नजर आई और 19 ओवर में 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नागेंद्र ने 45 रन बनाकर संघर्ष किया, जबकि पुनीत भारद्वाज ने 26 रन जोड़े।
विज्ञापन

एस्ट्रोनॉट्स इलेवन की गेंदबाजी भी प्रभावशाली रही। इकरार ने 3 विकेट लेते हुए हैट्रिक बनाई, जबकि पंकज पुनिया ने 2 विकेट हासिल किए।
एस्ट्रोनॉट्स इलेवन ने मुकाबला 80 रन से जीत लिया। कप्तान जगन्न पंडित को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा मैन ऑफ द मैच रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें