सीबीआई सीबीआई के दो मुकदमा में ईडी के सहायक निदेशक रहे विशाल दीप लंबे समय से फरार चल रहे थे। सीबीआई ने शनिवार को पंचकूला पुलिस को नोटिस भेजकर विशाल दीप को 3 बजे पूछताछ के लिए हाजिर होने के लिए बुलाया था। पंचकूला पुलिस चार दिन रिमांड पर लेने की वजह से वह सीबीआई ऑफिस नहीं पहुंचे थै। चार दिन के रिमांड पूरे होने पर सीबीआई विशाल दीप से पूछताछ के दफ्तर बुलाएगी। दोनों केस जुड़े आरोप के बारे में पता लगाएगी।
कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
आरोपी विशाल दीप और गैंगस्टर रोहित गुज्जर का लॉरेंस बिश्नोई से क्या संबंध है इसके बारे में भी सीआईए जांच कर रही है। विशाल दीप के नंबर से कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। वहीं गैंगस्टर रोहित गुज्जर बिश्नोई के कहने पर जान से मारने और 50 लाख रंगदारी के लिए धमकी दिया था। इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।
50 लाख रुपये की रंगदारी का है आरोप
सेक्टर-16 के रहने वाले रजनीश बंसल के भाई विकास बंसल की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। सेक्टर-14 एसएचओ विजय कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ जान से मारने की धमकी और 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप है। शुक्रवार को विशाल दीप को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के आधार पर दूसरे आरोपी को खोजने के लिए सीआईए की टीम लगातार दबिश दे रही है। विशाल दीप के मोबाइल से मिले सुराग से पंजाब और हरियाणा दबिश जारी है।
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना
आकाश सक्सेना