संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। मुख्य बाजार पिंजौर में कालका की ओर से जा रही तूड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।
ट्राली पलटकर सड़क किनारे दुकान में घुस गई, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना में जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे तूड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली कालका की ओर जा रही थी।
जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली मुख्य बाजार के मध्य में नोदी जूत्ती वाली दुकान के सामने पहुंची तो ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से तूड़ी से भरी ट्राली नोदी जुत्ती वाला दुकान की ओर पलट गई। ट्राली के दुकान के आगे पलटने से तूड़ी से भरे कट्टे दुकान के मुख्य गेट पर गिरने दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस अधिकारी अनिल कुमार सहित थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित कर ट्रैफिक को सुचारू किया। उन्होंने करीब दो घंटे बाद सड़क से ट्राली को हटवाकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ