पंचकूला। 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई महिला असिस्टेंट डीजीएफटी हेमलता को वीरवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। आरोपी दिल्ली की रहने वाली है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हरियाणा के पानीपत स्थित ज्वाइंट डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (डीजीएफटी) कार्यालय में तैनात असिस्टेंट डीजीएफटी को बुधवार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके क्लाइंट की एक्सपोर्ट प्रमोशन कैपिटल गुड्स (ईपीसीजी) ऑथराइजेशन फाइल में कमी दूर करने और उसे प्रोसेस करने के एवज में 30 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। ट्रैप के दौरान आरोपी महिला को शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया। संवाद