फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा स्पीकर ने अफसरों को बताई प्राथमिकता, बोले- हर कीमत पर हटे अतिक्रमण, वोट खराब होते हैं तो होने दो, पंचकूला खराब नहीं होना चाहिए

विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को विस सचिवालय में बैठक कर डीसी समेत नए अधिकारियों को प्राथमिकताएं बताईं। उन्होंने कहा कि पंचकूला का समग्र विकास उनकी और सरकार की प्राथमिकता है। शहर को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी है। वोट खराब होते हैं तो होने दो, लेकिन पंचकूला खराब नहीं होना चाहिए। बैठक में मौजूद जिला प्रशासन, नगर निगम, एचएसवीपी और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम करेंगे।
विज्ञापन

शहर के सेक्टरों में स्थापित वेंडर जोन पर भी विस अध्यक्ष ने कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि आवंटित साइट पर काम नहीं शुरू करने वाले विक्रेताओं के आवंटन रद्द किए जाए। गत दिनों हरियाणा सरकार ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल कर पंचकूला जिले में डीसी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक समेत अनेक नए अधिकारियों की नियुक्ति की है। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को इन अधिकारियों को जिले के विकास से संबंधित जारी परियोजनाओं की जानकारी देने और इनके प्रभावी क्रियान्वयन में निरंतरता बनाए रखने के लिए बैठक बुलाई।
अतिक्रमण हटाने के बाद करवाई जाए फेंसिंग
पंचकूला नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल की उपस्थिति में विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहर में अतिक्रमण वाले स्थानों का ब्योरा अधिकारियों के समक्ष पेश किया। उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि पिछले दिनों अनेक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया है, लेकिन इस दिशा में अभी बड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। शहर में जगह-जगह बनाई जा रही झुग्गियों और मार्केट में दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर उन्होंने काफी सख्ती दिखाई। बैठक में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की इस्टेट ऑफिसर ममता शर्मा ने अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू किए अभियानों का ब्योरा दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि अतिक्रमण हटाने के बाद सरकारी जमीनों की फेंसिंग करनी जरूरी है।
विज्ञापन

काम शुरू करने के लिए 15 दिन की दें मोहलत
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शहर में स्थापित वेंडिंग जोन के संचालन की भी जानकारी ली। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए वेंडिंग जोन में 773 साइट अलॉट की जा चुकी हैं। इनमें से अनेक साइटों पर विक्रेताओं ने काम करना शुरू दिया है, जबकि कुछ साइटें ऐसी भी हैं, जिन पर अभी किसी ने कब्जा नहीं लिया है। विस अध्यक्ष ने कहा कि अलॉट की जा चुकी साइटों पर कार्य शुरू करने के लिए 15 दिन की मोहलत देनी चाहिए। इसके बाद अगर कोई इन पर काम शुरू नहीं करता है तो, ये साइटें अन्य विक्रेताओं को अलॉट कर देनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सेक्टर 15 में स्थापित वेंडिंग जोन की तारीफ भी की। विस अध्यक्ष ने कहा कि शहर के बाकी जोन भी सेक्टर-15 की तर्ज पर विकसित होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें