फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव : 136 बुजुर्गों-दिव्यांगों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। फार्म-12डी भरने वाले मतदाताओं की वोटिंग का कार्य पूरा हो गया है। दो दिन में 136 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कालका विधानसभा में फार्म 12डी का मतदान एक ही दिन में पूरा कर लिया गया, जबकि पंचकूला विधानसभा में दो दिन तक मतदान चला।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. यश गर्ग ने यह जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 147 लोगों ने फार्म 12डी का आवेदन किया था। इनमें 85 वर्ष से ऊपर के 113 बुजुर्ग और 40 फीसदी से अधिक दिव्यांगता वाले 34 लोग शामिल रहे। उन्होंने बताया कि फार्म 12डी के अंतर्गत 85 वर्ष से ऊपर के आयुवर्ग के बुजुर्ग और 40 फीसदी से ऊपर के दिव्यांगजनों ने घर से बैलेट पेपर पर वोट डालने के लिए आवेदन करना था। इसके लिए उस वार्ड के संबंधित बीएलओ ने घर-घर जाकर बुजुर्गों और दिव्यांग से आवेदन लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बताया कि पंचकूला विधानसभा में 96 वोटरों ने 12डी के आवेदन किया। इनमें आठ दिव्यांग और 88 बुजुर्ग शामिल रहे। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचकूला गौरव चौहान ने फार्म 12डी के आवेदकों का मतदान करवाने के लिए तीन टीमों का गठन किया। तीनों टीमों ने दूसरे दिन अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं से मतदान करवाया। पहले दिन 41 और दूसरे दिन 44 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। डाॅ. यश गर्ग ने बताया कि कालका विधानसभा के 51 वोटरों ने 12डी फार्म का आवेदन किया है। इनमें 26 दिव्यांग और 25 बुजुर्ग शामिल हैं। एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी कालका राजेश पुनिया ने फॉर्म 12डी के आवेदकों का मतदान करवाने के लिए चार टीमों का गठन किया। चारों टीमों ने अपने निर्धारित क्षेत्रों में जाकर सभी 51 मतदाताओं के घर पर जाकर मतदान करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 सितंबर मॉक पोल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 10 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 के ऑडिटोरियम में पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच प्रतिशत ईवीएम पर मॉक पोल करवाया जाना है। इसके लिए पंचकूला विधानसभा में चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को सूचना दी गई है। निर्धारित समय पर प्रत्याशी स्वयं या अपने प्राधिकृत प्रतिनिधि को उपस्थित रहना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें