फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्लॉट विवाद में मारपीट, युवक का दांत टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नाडा गांव में दो पक्ष भिड़े, ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला, दो महिलाएं भी घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। नाडा गांव में सांझे प्लॉट को लेकर चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक दांत टूट गया, जबकि दो महिलाओं को भी चोटें आई हैं। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नाडा साहिब निवासी दलीप ने बताया कि उनके परिवार और गुरविंद्र के परिवार के बीच सांझे प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि गुरविंद्र और उसके परिवार के सदस्य विवादित प्लॉट पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे थे। जब वह अपने परिवार के साथ उन्हें समझाने पहुंचा तो विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने ईंट-पत्थरों, लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। हमले में दलीप गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक दांत टूट गया। उसकी भाभी गुरदेव कौर और प्यारी को भी चोटें आईं। दोनों का सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें