फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: एएसआई 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सोमवार को पंचकूला पुलिस के एक एएसआई को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी एएसआई को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। आरोपी एएसआई का नाम देशराज है जो कि सेक्टर-20 थाने में तैनात है। आरोपी एएसआई इसी महीने के पहले सप्ताह में सेक्टर-20 के एक क्लब के बाहर हुई लड़ाई-झगड़े की जांच कर रहा था। उस जांच में अगले कुछ दिनों में रिपोर्ट बनाकर अदालत में पेश करना था। उक्त मामले में आरोपी सुमित के हक में रिपोर्ट पेश करने के एवज में देशराज ने 50 हजार रुपये की डिमांड की थी।
इसके बाद 23 नवंबर को 20 हजार रुपये ले भी चुका था, बाकी के 30 हजार रुपये उसने 27 नवंबर की दोपहर बाद सेक्टर-20 पुलिस थाने के बाहर ही लेने की प्लानिंग की। इसी बीच आरोपी सुमित के जानकार करनाल निवासी अमित ने मामले की जानकारी एसीबी को दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही पूरी प्लानिंग के साथ आरोपी सुमित को 30 हजार रुपये के साथ भेजा गया। जैसे ही सुमित ने रुपए देशराज को दिए, वहां पर मौजूद एसीबी की टीम ने एएसआई को गिरफ्तार कर लिया। पंचकूला एसीबी थाना में देशराज के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
सेक्टर-20 के द पॉश लाउंज बार में पार्टी करने के बाद कुछ लड़कों का 23 हजार रुपये का बिल बना था। बिल देने की बारी आई तो लड़के लाउंज बार के वेटर से झगड़ने लगे। धीरे-धीरे दोनों लाउंज बार से निकलकर मार्केट की पार्किंग एरिया में जा पहुंचे। वहां पर पार्टी करने आए लड़कों ने वेटर पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें