पंचकूला। डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कॉप ऑफ द मंथ की शुरुआत अप्रैल माह से की हुई है।
डीसीपी ने बताया कि जिला स्तर पर हर माह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों का आंकलन किया जाता है। इसके बाद कर्मचारियों को पुलिस स्टार आफ द मंथ के लिए चुना जाता है। जून में पुलिस स्टार आफ द मंथ एंटी नारकोटिक्स सेल में तैनात एएसआई अनिल कुमार को चुना गया है। अनिल कुमार साल 2000 से हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। उनकी पोस्टिंग अधिकतर क्राइम यूनिट में रही है। उन्होंने अपने अनुभव से कई आपराधिक मामले सुलझाए हैं, जिसमें लूट व स्नैचिंग के मामले शामिल हैं। उन्होंने मई में एंटी-नारकोटिक्स सेल में अपनी पोस्टिंग के दौरान 10 ड्रग तस्करों को पकड़ा है।