फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हिम मिलन समारोह में कलाकारों ने हिमाचली संस्कृति पेश कर जीता दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। हिमाचल कल्याण सभा कालका का वार्षिक उत्सव हिम मिलन समारोह रेलवे सामुदायिक भवन (जंजघर) कालका में बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस समारो हमें हिमाचल महासभा, चंडीगढ़ से रोशन लाल शर्मा, देस राज चौधरी, रोशन लाल भारद्वाज, अशोक शर्मा और संतोष भारद्वाज, राजपूत सभा पिंजौर से चेयरमैन अनन्त राम राणा और प्रधान भाग सिंह, भाजपा नेता किशोरी शर्मा, गढ़वाल सभा कालका से प्रधान आनंद वशिष्ठ व अन्य शामिल हुए ।
विज्ञापन


सभा के प्रधान चमनलाल ने बताया कि इस समारोह की शुरूआत ज्ञान बराड़ एवं साथियों द्वारा शिव वंदना प्रस्तुत कर की गई। अनीता कटोच एवं पार्टी ने सरस्वती वंदना गाकर माता सरस्वती का स्मरण किया। नीरूपमा शर्मा एवं जगबीर सिंह ने पहाड़ी गीत गुनगुनाया, वहीं अनीता एवं रिया ने पहाड़ी गाने पर डांस किया, जगबीर सिंह ठाकुर ने भी पहाड़ी गीत पेश किया, जिसके बाद इशानवी महाजन एवं श्रन्या महाजन ने पहाड़ी गीत पर डांस किया ।

हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक हंस राज व लोक गायिका सुमन सोनी ने हिमाचली गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया ओर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों, आए हुए मेहमानों व सभा की कार्यकारिणी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह के अंत में हमीरपुरी धाम परोसी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें