फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवस्था : तिरुपति रोडवेज कंपनी ने किया स्कूल का कायाकल्प, सीसे स्कूल रत्तेवाली पर खर्च किए करीब 20 लाख, दो कमरे, दो बरामदे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्तेवाली में शिक्षा ग्रहण करने वाले युवक और युवतियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अब स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ अच्छा माहौल भी मिलेगा। इतना ही नहीं बारिश होने पर भी उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी, क्योंकि तिरुपति रोडवेज कंपनी ने करीब 20 लाख रुपये की लागत से पूरे स्कूल का नक्शा बदल दिया है। स्कूल में कंपनी की तरफ से दो कमरे बनवाए गए हैं, जिसमें बैठकर अब बच्चे पढ़ाई कर सकते हैं। इसके अलावा दो बरामदों का निर्माण करवाया गया है।
विज्ञापन

युवक और युवतियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनवाए गए हैं। इसमें चमचमाती टाइलें लगाई हैं। इसके अलावा कंपनी ने स्कूल को पांच कंप्यूटर सिस्टम भी दिए हैं। गांव रत्तेवाली स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य साधना ने बताया कि सुरक्षा के लिए तिरुपति रोडवेज कंपनी ने एक चौकीदार, पौधों की देखरेख के लिए एक माली और सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके लिए एक सफाई कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई है। इन सभी कर्मचारियों को मासिक वेतन कंपनी के पदाधिकारियों द्वारा ही वहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कूड़ा इकट्ठा करने के लिए कोई प्रबंध नहीं था, जिसके चलते थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को दूर करने के लिए स्कूल परिसर में अलग से एक गारबेज पिट भी बनाई गई
है। इसमें अब स्कूल से निकलने वाले कूड़े को डाला जा सकेगा और यहीं से सफाई कर्मचारी कूड़े को उठाकर ले जाएगा। स्कूल की प्रधानाचार्य साधना ने बताया कि भवन बनकर तैयार हो गया है। वर्तमान में साफ-सफाई का काम चल रहा है। जिसे कर्मचारियों ने जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कंपनी सदस्यों ने लगाए 16 सौ पौधे
तिरुपति रोडवेज कंपनी के पदाधिकारी प्रदीप गोयल ने बताया कि उन्हें प्रत्येक साल सामाजिक कार्य करना होता है। इसी के अंतर्गत उन्होंने स्कूल में सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करवाई है, ताकि यहां आने वाले देश के भविष्य को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। गोयल ने बताया कि गांव रत्तेवाली के श्मशान घाट, पंचायत भवन और माइनिंग क्षेत्र में करीब 16 सौ पौधे लगवाए गए हैं। जिनका देखरेख भी कंपनी द्वारा ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें