रायपुररानी। गांव भांवली के किसान के बेटे व आर्मी हवलदार दारा सिंह को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर सेना मेडल मिला है। इस दौरान ग्रामीणों व स्थानीय संस्था के प्रतिनिधियों ने खुशी जताते उन्हें बधाई दी है। वहीं, गांव में परिजनों ने लड्डू बांट खुशी जताई।
प्रधानमंत्री की ओर से जम्मू कश्मीर क्षेत्र में चलाए ऑल आउट ऑपरेशन के दौरान एरिया को आतंकवाद मुक्त करने का जिम्मा आर्मी सहित गुप्तचर विभाग को विशेष रूप से सौंपा गया। रायपुररानी क्षेत्र के गांव भांवली निवासी दारा सिंह पुत्र स्वर्गीय मंगत राम जो कि 44 आर आर 23 राजपूत बटालियन में बतौर हवलदार के पद पर तैनात हैं उन्होंने सेना की टुकड़ी के साथ आतंकवादियों को मार गिराने के ऑपरेशन में सेवाएं प्रदान कीं।
इस दौरान ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान शरणजीत सिंह काका, समाजसेवी एडवोकेट बलविंद्र सिंह, वैश्य अग्रवाल सभा के संरक्षक राकेश अग्रवाल टिनू, धर्मपाल चौधरी, रामकरण ने भी उन्हें बधाई दी है।
लॉकडाउन में सेना ने चलाया था विशेष
हरियाणा पुलिस में जिला पंचकूला में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात दारा सिंह के भाई कटार सिंह ने बताया कि कैप्टन जगतार सिंह जोहल में सेना की राजपूत बटालियन द्वारा लॉकडाउन के दौरान विशेष अभियान चलाते हुए कई आतंकियों को मार गिराया। कटार सिंह ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत से पता चलता था कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान सभी इंटरनेट सेवाएं ठप होने के कारण किसी भी आतंकी के ठिकाने की लोकेशन मिलना बहुत मुश्किल था लेकिन बटालियन द्वारा सर्च ऑपरेशन चला आतंकवादियों को मार गिराया।