फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना पंजीकरण लगेगा कोरोना टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान को रफ्तार देने के लिए सरकार ने कोविड पोर्टल पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस बदलाव के तहत अब स्वास्थ्यकर्मी केंद्र पर जाकर अपना नाम पोर्टल पर अपलोड करवा कर तत्काल कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। अब स्वास्थ्यकर्मियों को इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि कोविड पोर्टल पर केंद्र पर वेरिफिकेशन और पंजीकरण के लिए नया फीचर जोड़ा गया है। बेनिफिशियरी नाम से जोड़े गए इस फीचर पर स्वास्थ्यकर्मी अगर पहले से पंजीकृत नहीं है तो मौके पर पंजीकरण करवाकर टीका लगवा सकता है। इस बदलाव के बाद सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में निजी अस्पतालों के स्वास्थ्यकर्मी का मौके पर पंजीकरण कर टीकाकरण किया जाना शुरू कर दिया गया है। इससे उस केंद्र पर लाभार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉ. कंग ने बताया कि जिन स्वास्थ्यकर्मियों का अब तक पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे इस सुविधा के तहत तत्काल टीकाकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें