फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में बजा आर्मी बैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 में चंडीमंदिर पश्चिमी कमांड के ब्रिगेडियर टीएस मुंडी के नेतृत्व में जवानों ने कोरोना वीर योद्धाओं का आर्मी बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनों से सम्मान किया। सेना के हेलिकॉप्टर ने कोरोना वॉरियर्स पर फूलों की बारिश कर उन्हें सलाम किया।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर ने कहा कि जो फर्ज आज कोरोना वॉरियर्स ने निभाया है, उनके सहयोग से ही देश कोरोना की लड़ाई जीतने में कामयाब होगा। लेफ्टिनेंट कर्नल ए. बिश्वास व अजय पटियाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में आर्मी बैंड उन कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर रहा था जो पिछले एक महीने से अधिक समय से अस्पताल के बॉर्डर पर अपना फर्ज निभा रहे हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त मनीता मलिक व एसडीएम धीरज चहल के मार्गदर्शन में कोरोना वॉरियर्स के योगदान से जिला कोरोनारहित बनने की ओर अग्रसर है। डॉक्टर, पैरा-मेडिकल स्टाफ, पुलिस प्रशासन, सफाई कर्मचारी व स्वयं सेवक जिस जोश से काम कर रहे हैं, उनका उत्साहवर्धन करने के लिए सेना की यह छोटी-सी भेंट है। सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने कहा कि भारतीय सेना ने एक बहुत ही अच्छी पहल की है। इस समय कोरोना वारियर्स का मनोबल बढ़ाने की जरूरत भी थी।
विज्ञापन

18 में 17 मरीज हो चुके ठीक
सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि पंचकूला में कोरोना के 18 केस सामने आए थे। इनमें से कोरोना योद्धाओं की मदद से 17 केस ठीक हो चुके हैं। वहीं एक मरीज का अभी इलाज चल रहा है। अगर उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आती है तो जल्द ही हम उसे भी छुट्टी देंगे। पंचकूला को कोरोनामुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तनदेही से काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें