फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 के मेला ग्राउंड में बॉलीवुड गायक अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट 16 फरवरी को है। यह कंसर्ट शाम करीब 6:30 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। यहां पर लोगों की भीड़ काफी संख्या में जुटने के आसार हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसएचओ और एसीपी पूरे कार्यक्रम की निगरानी करेंगे। सीसीटीवी कैमरों से जांच की जाएगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके।
इसके अलावा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए मेडिकल टीम और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था भी रहेगी। इस शो के लिए 200 से अधिक बाउंसर्स को आयोजन स्थल के अंदर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 200 से अधिक पुलिसकर्मी बाहरी सुरक्षा संभालेंगे और पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जिससे कोई भी कैमरा खराब न हो।
विज्ञापन

शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंटस पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। इससे पहले सेक्टर-5 मेला ग्राउंड में प्रदेश के सबसे ऊंचे रावण दहन का आयोजन किया जा चुका है। जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। उस समय भी इन्हीं पार्किंग स्थलों का उपयोग किया गया था। इस अनुभव को ध्यान में रखते हुए अरिजीत सिंह के लाइव शो के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें