रायपुररानी। रायपुररानी क्षेत्र के नागरिकों को अग्निशमन सेवाओं के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 30 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में जिला परिषद मेंबर एडवोकेट माला सिंह नागरा और एडवोकेट अश्विनी नागरा ने उपायुक्त मोनिका गुप्ता से क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की मांग की थी।
उपायुक्त ने तुरंत फायर स्टेशन अधिकारियों को फोन कर रायपुररानी बीडीपीओ कार्यालय में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी खड़ी करने के आदेश दिए थे। लेकिन 11 दिन बीत जाने के बाद भी इस आदेश पर कोई अमल नहीं हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। रायपुररानी निवासियों ने इस मुद्दे पर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।