फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थर्ड जेंडर को स्कूल बसों में चालक नियुक्त करें : मरड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। लोक शक्ति मंच हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह मरड़ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इसमें उन्होंने बताया कि हरियाणा हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे मढ़ावाला जिला पंचकूला की निवासी चार वर्षीय एक छात्रा से बस चालक द्वारा दरिंदगी की घटना ने हरियाणा वासियों को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोक शक्ति मंच हरियाणा इस घटना की घोर निंदा व आरोपी बस चालक को कठोर सजा की मांग करता है।
विज्ञापन

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि सरकार स्कूल बसों के चालक के रूप थर्ड जेंडर को तैनात करने के आदेश जारी करें। राज्य सरकारों को चाहिए कि थर्ड जेंडर के जो भी प्रशिक्षु चालक ट्रेड में प्रशिक्षण लेना चाहते हों उन्हें राज्य सरकारें चालक के रूप में मुफ्त प्रक्षिशण देकर उन्हें भी रोजगार के अवसर प्रदान करें ताकि वह भी अपने आपको समाज की मुख्यधारा में रह कर विकास की धारा में गति प्रदान कर सकें और हमारे समाज में ऐसी घिनौनी घटनाओं पर कुछ रोक लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें