फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने के लिए दायर आवेदन को मिली मंजूरी

Wed, 05 Mar 2025 12:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत का मामला शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप ने सीबीआई कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत देने वालों व सीबीआई डीएसपी के साथ हुई बैठक की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने को लेकर आवेदन दायर किया।
विज्ञापन

कोर्ट ने इस आवेदन को मंजूर कर सीबीआई की जांच टीम को सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने के संबंध में आदेश जारी किए हैं। दिसंबर में हिमाचल प्रदेश के छात्रवृत्ति घोटाले में आरोपियों से ढाई करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने चंडीगढ़ में रिश्वत के मामले में भ्रष्टाचार के दो केस दर्ज किए थे। इस मामले में सीबीआई की जांच टीम ने ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के अलावा उसके सगे भाई विकासदीप और चचेरे भाई नीरज के अलावा दिल्ली सीबीआई के डीएसपी को गिरफ्तार किया था। इस मामले में विशालदीप ने सीबीआई सहित अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार होने के बाद एक शिकायत दी थी।
इस शिकायत में सीबीआई डीएसपी पर ही आरोप लगाए गए थे कि उन्हें रिश्वत के लिए डीएसपी ने उकसाया था और शिकायतकर्ताओं से रिश्वत के लिए मुलाकात भी डीएसपी ने ही करवाई थी। इनके बीच शिमला सहित चंडीगढ़ और मोहाली के होटलों में मुलाकात भी हुई थी। इसकी रिकार्डिंग भी विशालदीप के पास मौजूद थी, इसलिए विशालदीप ने इसको लेकर सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने के लिए कोर्ट में आवेदन दायर किया था जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें