फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चोला अर्पित करने की ऑनलाइन बुकिंग 10 मार्च से

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य प्रशासक एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मंदिरों में चोला अर्पित करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू की जा रही है। 16 मार्च से 30 अप्रैल के दौरान चोला अर्पित करने के लिए 10 मार्च से ऑनलाइन बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग से माता को दिनांक 16 मार्च से 30 अप्रैल की अवधि के दौरान चोला अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक श्रद्धालु लाभ उठाने के लिए पूजास्थल बोर्ड की वेबसाइट www.mansadevi.org.in पर रजिस्ट्रेशन कर प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इस वेबसाइट के होम पेज पर ही ऑनलाइन चोला बुकिंग लिंक पर जाकर बुकिंग की जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें