फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में गूंजे भक्ति के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि मंदिर सभा रायपुररानी द्वारा रविवार को एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शाम 5 बजे मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल सभा रायपुररानी के प्रधान राज अग्रवाल, सदस्य अमित गर्ग, विवेक गोयल, कुलदीप अग्रवाल और श्याम लाल मंगल ने रिबन काटकर किया। रथों पर भगवान वाल्मीकि सहित विविध आकर्षक झांकियां सजाई गईं। भक्तिमय गीतों और ढोल-बाजे की गूंज से संपूर्ण वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो गया। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज एवं भगवान वाल्मीकि के चित्र लेकर श्रद्धा और उत्साह के साथ शोभायात्रा में सहभागी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें