फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करवाने की फरीदाबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की हाईकोर्ट से गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के कहर के बीच लगातार बढ़ती ऑक्सीजन की किल्लत का मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। फरीदाबाद के एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने अपील की है कि केंद्र व हरियाणा सरकार को ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाए। याचिका पर जल्द ही हाईकोर्ट सुनवाई करेगा।
विज्ञापन

याचिका दाखिल करते हुए संस्थान ने बताया कि यह 425 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल है, जिसे एनसीआर के चौथे सर्वश्रेष्ठ अस्पताल के रूप में चुना गया था। वर्तमान में 132 कोरोना संक्रमितों का इलाज हो रहा है, जिनमें से 54 आईसीयू में है। संस्थान की ओर से बताया गया कि ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक प्रकार से न होने के कारण मरीजों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि अस्पताल में ऑक्सीजन के सिलिंडर खाली पड़े हुए हैं और आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें