फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : आने वाली पीढ़ियों को नेताजी के बारे में बताएं : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि दी। वार्ड नंबर-1 मनसा देवी कांप्लेक्स पंचकूला में जय हिंद बोस के नारे लगाकर उनको नमन किया गया। मेयर ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को भी सुभाष चंद्र बोस के विषय में बताना चाहिए ताकि वे इस देशभक्त का अनुसरण करें।
विज्ञापन

कुलभूषण गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के प्रयास से हरियाणा के सभी गांवों और शहरों के सभी वार्डों में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद किया गया। कुलभूषण गोयल ने कहा कि आजाद हिंद फौज में देश के 26000 सैनिक थे। इसमें हरियाणा के लगभग 2,715 सैनिक शामिल थे।
इन वीरों ने विभिन्न राष्ट्रों की सेनाओं से जमकर लोहा लिया। आजाद हिंद फौज की तरफ से लड़कर हरियाणा के 22 अफसर और 324 बहादुर जवान वीरगति को प्राप्त हुए। जयंती समारोह में पार्षद नरेंद्र लुबाना, सुरेंद्र मनचंदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें