फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपील : जिले में होने वाले कार्यक्रमों में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने की अनुमति दे सकेंगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ के दौरान होने वाले आयोजनों में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने की अनुमति लेने के लिए लोगों को अब उपायुक्त कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उपायुक्त महावीर कौशिक ने उपमंडल अधिकारी (ना.) पंचकूला और कालका को संबंधित क्षेत्रों में 100 से अधिक लोगों के एकत्रित होने की परमिशन देने के लिए अधिकृत किया है। डीसी ने जिले में ‘महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा’ की अवधि 15 फरवरी सुबह 5 बजे तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन

इस दौरान सभी सरकारी और निजी कार्यालय अपनी पूर्ण क्षमता के साथ खुल सकेंगे। इसके लिए कार्यालयों में नियमित सैनिटाइजेशन के साथ कोविड उचित व्यवहार की पालना सुनिश्चित करनी होगी। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-51 से 60 और आईपीसी की धारा-188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें