पंचकूला। बूस्टर डोज रजिस्ट्रेशन के नाम पर साइबर ठगों से जनता सावधान रहे। साइबर ठग नए तरीके अपनाकर लोगों का बैंक अकाउंट खाली कर रहे हैं। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने लोगों से अपील की है कि लोग साइबर ठगी के प्रति अपने आप को जागरूक करें। कोविड-19 के संक्रमण में लोगों को साइबर ठग कॉल के माध्यम से, मैसेज और अन्य किसी प्रकार का लिंक भेजकर अपने जाल में फंसाते हैं।
लालच देकर लोगों को धोखे में रखकर फोन पर प्राप्त ओटीपी या कोई मैसेज के माध्यम से खातों से पैसों की धोखाधड़ी करते हैं। इस प्रकार की धोखाधड़ी से बचने के लिए खुद को जागरूक और अलर्ट रखें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ फोन पर प्राप्त ओटीपी साझा ना करें। कोरोना काल में बूस्टर डोज के नाम पर धोखाधड़ी की बढ़ रही घटनाओं को लेकर पंचकूला पुलिस ने ऐसे ठगों से सचेत रहने की अपील की है