फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गोलगप्पे बेचने वाले का फोन हैक कर व्हाट्सएप ग्रुप में भेजे देश विरोध नारे

Fri, 02 May 2025 01:09 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
भड़के लोगों ने पुलिस को दी शिकायत, जांच में युवक निकाला बेगुनाह, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोरनी। एक गोलगप्पे बेचने वाले युवक का फोन हैक कर व्हाट्सएप अकाउंट से देश विरोधी नारे कई व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके के सामाजिक संगठनों में तनाव का माहौल हो गया और भड़के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि युवक के मोबाइल पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने उसे बातों में उलझाकर 50,000 रुपये ट्रांसफर करने की बात कही। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक ओटीपी आया, जिसे उसने अंजाने में कॉलर को बता दिया। ओटीपी शेयर करने के बाद उसके फोन को हैक कर लिया गया और उसके व्हाट्सएप अकाउंट से हैकर ने कई ग्रुप में देश विरोधी नारे भेजने शुरू कर दिए।


युवक का नाम अशोक कुमार है, जो मध्यप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। मोरनी में वह गोलगप्पे की दुकान चलाता है। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो गया कि युवक का इसमें कोई कसूर नहीं है। इसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। पुलिस ने उससे एक औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई है, जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीपी या निजी जानकारी न करें साझा



मोरनी युवा संगठन के प्रधान मोहित परमार ने बताया कि युवक को अब तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि दोबारा इस प्रकार की घटना न हो सके। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि बड़ा साइबर क्राइम है, जिसमें मासूम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आए कॉल पर ओटीपी या कोई भी निजी जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें