कोरोना को मात देकर शनिवार को एक और मरीज पीजीआई से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच गई। पीजीआई से डिस्चार्ज होते समय महिला को डॉक्टरों और स्टाफ ने कोरोना के योद्धाओं को समर्पित पोस्टर और पौधा उपहार में दिया। महिला ने भी डॉक्टरों और स्टाफ का धन्यवाद किया। इसके साथ ही शहर में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 19 हो गई है।
इनमें महिला का बेटा, बहू और 11 माह की पोती ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि समधन और 8 साल की पोती का मोहाली में इलाज चल रहा है। फिलहाल पीजीआई में कोरोना के 78 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 4 आईसीयू में हैं।