फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: आठ लाख की ठगी के आरोप में जगमन पर एक और केस

Mon, 27 Oct 2025 12:19 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। थाना ब्यास की पुलिस ने संगरूर जिले के भवानीगढ़ निवासी जगमन समरा के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी वही जगमन समरा है जिस ने कुछ दिन पहले पंजाब के सीएम की अश्लील वीडियो वायरल की थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फेरूमान निवासी अवतार सिंह ने ब्यास थाने की पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात जगमन समरा के साथ इंटरनेट मीडिया के प्लेटफार्म पर हुई थी। आरोपी ने उसे बताया था कि लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का काम करता है। उसके साथ इंटरनेट पर बात होती रही तो आरोपी ने उन्हें बताया कि वह उसे आठ लाख रुपये में स्पाउस वीजा पर अच्छे कंट्री भेज सकता है। वह मान गया और उसने क पैसों का बंदोबस्त करके उक्त पैसों का भुगतान जगमन समरा को कर दिया। आज तक उसे विदेश नहीं भेजा गया। जब पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। डीएसपी अरुण शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी विदेश में है इसलिए उसकी गिरफ्तारी के लिए काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें