फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया, साइबर ठगी नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की होगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-2 स्थित फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ढकोली निवासी लक्ष्य शर्मा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान उससे साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेनदेन के संबंध में पूछताछ की जाएगी।
पुलिस के अनुसार हाल ही में सेक्टर-2 स्थित एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर देर रात छापेमारी कर बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। कार्रवाई के दौरान वहां से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन

जांच में सामने आया था कि कॉल सेंटर के संचालक विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर खुद को अमेजन और अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों का कर्मचारी बताकर ठगी करते थे। आरोपी अंग्रेजी में विदेशी नागरिकों से बातचीत कर उन्हें तकनीकी समस्या, अकाउंट सुरक्षा या रिफंड का झांसा देते थे।
पुलिस के मुताबिक इसके बाद पीड़ितों को फर्जी लिंक, रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर और अन्य माध्यमों से जाल में फंसाकर उनके बैंक खातों और डिजिटल वॉलेट से रकम हड़प ली जाती थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। ताजा गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ाया गया है तथा पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें