पंचकूला। 28 मई को गांव मानकपुर से थोड़ा आगे रास्ता रोककर तलवार व गंडासी से युवक गुरविंदर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरजपुर निवासी राजकुमार उर्फ राजू है।
गौरतलब है कि 28 मई को शिकायतकर्ता गांव मानकपुर निवासी गुरजीत सिंह अपने ताया के लड़के गुरविंदर सिंह के साथ जा रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने गुगा माड़ी से थोड़ा आगे दोनों को घेरकर उन पर तलवार और गंडासी से हमला कर दिया। गुरविंदर सिंह की गंडासी और तलवार लगने से मौत हो गई। जबकि गुरजीत सिंह वारदात में बुरी तरह घायल हो गया था।
मामले की शिकायत पर थाना पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इससे पहले डिटेक्टिव स्टाफ दोअन्य आरोपियों कुलदीप सिंह उर्फ चुन्नी और जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद तीसरे आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है।