फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला में सुबह 9 से रात 8 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। अनलॉक-1 के चलते कस्बा बरवाला में प्रशासन के आदेशानुसार अब दुकानों का समय सुबह 9 से रात 8 बजे तक कर दिया है। इलाका घटना कमांडर देवेंद्र सांगवान ने बताया कि इस दौरान सभी दुकानदार सरकार और प्रशासन के गाइड लाइन का पालन करें और वे अपनी दुकानों पर भीड़ जमा न होने दें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालने करें, अपने मुंह पर मास्क लगाएं व दुकान पर सामान लेने आने वाले उन्हीं ग्राहकों को सामान दें जो मास्क लगाकर आए हों। दुकान पर आने वाले ग्राहकों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाएं। इसके बाद ही उनसे कोई लेन-देन करें। वहीं उन्होंने दुकानदारों को यह भी निर्देश दिए कि अपनी दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए सर्कल लगाएं और बारी-बारी से ही ग्राहकों को जरूरत का सामन दें। घटना कमांडर ने दुकानदारों और बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को चेताकर यह भी कहा कि अगर कोई भी दुकानदार या ग्राहक नियमों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने विशेषतौर फास्ट फूड, जूस आदि दुकानदारों को निर्देश कि वे जूस व फास्ट फूड ग्राहकों को परोसने की बजाय पैकिंग करके ही दें। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस कोरोना संक्रमण के बचाव में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें और घर के बुजुर्गों व बच्चों को बाजार व भीड़-भाड़ वाली जगह न लेकर जाएं और अपना भी ध्यान रखें, जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें