फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल सरकार के खिलाफ पीयू में गुस्सा, धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल में आरएसएस कार्यकर्ता के परिवार की हत्या के विरोध में पीयू में उबाल दिखा। सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने स्टूडेंट सेंटर पर धरना प्रदर्शन करते हुए बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान छात्र नेताओं ने कहा, बंगाल सरकार को बर्खास्त किया जाए। जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एबीवीपी बड़ा आंदोलन करने पर विवश होगी।
विज्ञापन

एबीवीपी के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप पंघाल ने कहा कि बंगाल में आरएसएस के कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढहाए जा रहे हैं। यही कारण रहा कि कार्यकर्ता के परिवार की वहां हत्या कर दी गई। पूरी सरकार इसमें मिली हुई है। दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग की है कि वहां की सरकार को बर्खास्त किया जाए। पूर्व सचिव परविंदर सिंह कटोरा ने कहा, बंगाल में निर्दोष लोगों की जानें जा रही हैं। वहां की सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। जनता परेशान है, इसके लिए कोई कदम उठाया जाना चाहिए ताकि लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा, एबीवीपी अपना उग्र आंदोलन इसके खिलाफ जल्द शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें