फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: घर के बाहर खड़ी बस को अज्ञात बाइक सवार ने लगाई आग, पूरी जली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। गांव करणपुर में घर के समीप रोड किनारे खड़ी निजी स्कूल की बस को अज्ञात बाइक सवार ने आग लगा दी। कुछ ही समय में आग बस में पूरी तरह फैल गई। हालांकि ग्रामीणों ने बस पर पानी फेंक कर आग बुझाने की कोशिश की, परंतु कामयाबी नहीं मिली। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे की है।
विज्ञापन

बस चालक सूरज ने बताया कि बस बद्दी के एक निजी स्कूल की है। शनिवार को वह पहली बार बस को गांव लेकर आया था और उसने घर के समीप ही बस खड़ी कर दी। देर रात बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति पहुंचा और बस में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइक चालक की बाइक सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें