फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बुजुर्ग को सांप ने डंसा<bha>;</bha> कंधे पर उठा लाया जवान, इलाज के बाद बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेना ने अमृतसर में बाढ़ में फंसे सर्पदंश का शिकार एक बुजुर्ग को रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई। समय पर इलाज मिलने से बुजुर्ग जीवित बच गया।
विज्ञापन

सेना को सूचना मिली थी कि अमृतसर के गांव गोनेवाला में करीब 60 साल के एक बुजुर्ग को सांप ने डंस लिया है। बुजुर्ग का घर भी बाढ़ में डूब चुका था। बुजुर्ग की हालत लगातार बिगड़ रही थी। सेना की पैंथर्स डिविजन ने मोर्चा संभाला और बुजुर्ग के घर तक पहुंचे। घर तक नाव न पहुंच पाने की वजह से मौके पर जवान ने अर्धमूर्छित बुजुर्ग को अपनी पीठ पर लाद लिया और जान की परवाह किए बिना पानी के बीच से गुजरता हुआ, उसे नाव तक ले आया।
सांप का जहर बढ़ने की वजह से बुजुर्ग की हालत बिगड़ती जा रही थी। सेना ने अपनी एंबुलेंस में ही बुजुर्ग को फर्स्ट एड दिया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर इलाज मिलने की वजह से बुजुर्ग की जान बच गई।
विज्ञापन


बाढ़ की आड़ में पाकिस्तान की नापाक हरकत, अफवाहों से फैला रहा डर

बाढ़ की आड़ में पाकिस्तान पंजाब के लोगों को डराने के लिए नापाक हरकतों पर उतारू है। पाकिस्तान की ओर से कई झूठे मैसेज वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें वे पंजाबियों में दहशत फैला रहा है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि इन वायरल संदेशों में बांधों को टूटा हुआ, घर डूबे हुए, तबाही का मंजर इत्यादि कई भयावह स्थिति दिखाते हुए लोगों में खौफ फैलाया जा रहा है। यह सभी मैसेज पाकिस्तान से वायरल किए जा रहे हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी टीमों को इन अफवाहों का खंडन करते हुए लोगों को जागरूक करने में लगा दिया है।
विज्ञापन

बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि वे लोग देर रात तक बाढ़ ग्रस्त लोगों के बीच रहकर उन्हें इन झूठे संदेशों का सच बता रहे हैं। लोगों को बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से आने वाले इन संदेशों पर वे विश्वास न करें और पंजाब सरकार व सैन्य बलों की बाढ़ संबंधी सूचनाओं पर ही विश्वास रखें। इसके अलावा भी कई अन्य प्लेटफार्मों पर भी भयावह मैसेज पंजाब की बाढ़ के संदर्भ में वायरल किए जा रहे हैं। डीसी लुधियाना ने भी ऐसे संदेशों का खंडन करते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें