संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर।
गांव मढ़ावाला के समीप पैदल जा रहे बुजुर्ग को एक ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मारकर कुचल दिया। बुजुर्ग शाम को गोदाम में काम करने के बाद घर लौट रहा था। मढ़ावाला के पास ट्रैक्टर चालक ने पहले बुजुर्ग को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रैक्टर का टायर बुुजुर्ग के ऊपर से गुजर गया। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया।
शिकायतकर्ता ऊषा प्रीतम काॅलोनी मढ़ावाला ने बताया कि उनके पिता ओमपाल पांच साल से मढ़ावाला में स्थित एक गोदाम में काम करते थे। गोदाम से घर आते समय लेट हो गए। इस कारण वह अपने पिता को देखने उनके गोदाम की तरफ बद्दी-पिंजौर रोड पर मढ़ावाला बाजार की तरफ निकल पड़ी। जब वह चौधरी धर्म कांटा के पास पहुंची तो उसके पिता पैदल ही मढ़ावाला से प्रीतम काॅलोनी की तरफ आ रहे थे।
उसी दौरान शाम करीब साढ़े छह बजे एक चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेजी से लेकर आया और उसने उनके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनके पिता ओमपाल नीचे गिर गिए। इसके बाद ट्रैक्टर का टायर उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। उसकी पहचान रविन्द्र सिंह निवासी जिला श्री फतेहगढ़ साहिब पंजाब के रूप में हुई। घायल अवस्था में उसके पिता को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उनके पिता को मृत घोषित कर दिया।