फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को जल्द मिलेगी इंप्लाइज स्टेट इश्योंरेंस से इंश्योरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। इंप्लाइज स्टेट इंश्योरेंस (ईएसआई) ने कोविड महामारी के दौरान कोविड की चपेट में आने वाले मजदूरों और प्राइवेट संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को राहत पैकेज देने की शुरुआत की है। कोविड की चपेट में आने वाले को एक स्पेशल पेंशन स्कीम के तहत केंद्र सरकार की ओर से यह राहत पैकेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी ईएसआई विभाग के मैनेजर सुरजीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि ईएसआई के साथ रजिस्ट्रर्ड कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित होने पर विभाग की ओर से उसे बीमारी के दौरान एक राहत पैकेज दिया जा रहा है, जो उसके बेसिक वेतन का 70 फीसदी तक होगा। कर्मचारी की कोरोना से मौत होती है तो विभाग के ओर से पेंशन के रूप में वेतन का 90 फीसदी या कम से कम 1800 रुपये संबंधित परिवार को दो साल तक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें